गौतम बुद्ध नगर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति के साथ की बैठक
गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। दौरान जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को जनपद में ओवर स्पीड चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।