गौतम बुद्ध नगर: नोएडा पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने सरस आजीविका मेला-2025 का विधिवत शुभारंभ किया
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ चंद्रशेखर मंगलवार को नोएडा पहुंचे। जहां नोएडा पहुंचने पर डॉक्टर चंद्रशेखर ने नोएडा के सेक्टर-33 में स्थित शिल्प हाट में आयोजित सरस आजीविका मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉक्टर चंद्रशेखर ने कहा कि इस तरह की आयोजनों से महिलाओं को आगे बढ़ने का एक अवसर प्राप्त होगा।