गौतम बुद्ध नगर: बुलंदखेड़ा गांव के पास पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आपसी विवाद में युवक पर अवैध हथियार से जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।