कैराना: कैराना में मवी के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप, कार्रवाई की मांग
Kairana, Shamli | Oct 18, 2026 दिल्ली वजीराबाद स्थित संगम विहार निवासी पीड़िता ने किरण तहसील में पहुंचकर अधिकारियों को शिकायत की है। बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2023 में दूसरे युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि कैराना क्षेत्र के गांव मवी निवासी युवक कई वर्षों से उसके संपर्क में था, जिसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और कई वर्षों तक उसका शोषण करता रहा।