नगर कोतवाली के अफीम कोठी स्थित वैभव मेडिकेयर सेंटर में ऑपरेशन के दौरान नवजात और प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार शाम 5 बजे भारी हंगामा किया, जिसके बाद स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।