जमुई: जमुई जिले में रोजगार का बड़ा धमाका, हर प्रखंड में जॉब कैंप के तहत 150 पदों पर सीधी भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 25, 2026 जमुई जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय के सहयोग से एस.आई.एस. ट्रेनिंग सेंटर, चकाई द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में विशेष जॉब कैंप आयोजित कर कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, कैश कस्टोडियन और सिक्योरिटी ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं।