गौरीगंज: अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित
मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के तहत अमेठी पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और महिला अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस ने जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और गांवों में सम्मेलन और चौपालों का सफल आयोजन किया।