हरिद्वार: हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने बहादराबाद के सुमननगर में वेयर हाउस और सराय में अवैध प्लाटिंग की सील
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की सीलिंग कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। विकास प्राधिकरण की टीम ने बहादराबाद में सुमननगर में निर्माणाधीन एक वेयरहाउस को सील कर दिया। नियमों को ताक पर रखकर यह वेयरहाउस बनाया जा रहा था। वहीं विकास प्राधिकरण की टीम ने सराय में 35 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को भी सील कर दिया।