टोंक: दाखिया बांध नहर पर किसानों का धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी
टोंक किसान महापंचायत लोकसभा प्रभारी भरत राज मीणा ने बुधवार को बताया कि दाखिया बांध की नहर में सिंचाई हेतु पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। किसान महापंचायत लोकसभा प्रभारी ने गुरुवार को मंत्री का पुतला फूंकने की बात भी कही है।