टोंक: शहर चतुर्भुज तालाब में एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
टोंक शहर चतुर्भुज तालाब में बुधवार को एक युवक इमामबाड़ा निवासी ललित महावर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार युवक शराब पीने का आदी था। सूचना पर पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सआदत अस्पताल मोर्चरी में पहुंचाया।