बैरसिया: गोविंदपुरा में लूट से घायल महिलाओं से अस्पताल में मिले मंत्री विश्वास सारंग
Berasia, Bhopal | Apr 12, 2026 भोपाल के गोविंदपुरा में लुट के मामले में घायल हुई दो महिलाओं से मंत्री विश्वास सारंग अस्पताल में मिलने पहुंचे। गोविंदपुरा इलाके में जेके रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से चलती स्कूटी पर बैग झपटने का प्रयास किया। इससे स्कूटी सवार महिला और उसकी सहेली सड़क पर गिरकर घायल हो गई।