पन्ना: हाहाकार! वार्ड 23 में जलभराव से बेहाल हुए रहवासी, घरों में घुसा नालियों और बारिश का पानी; सीएम हेल्पलाइन भी फैल।
Panna, Panna | Aug 19, 2026 पन्ना में मानसून की पहली ही बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है। वार्ड नंबर 23 में जल निकासी न होने से नालियों का कीचड़ और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधि बेपरवाह बने हुए हैं। जलभराव से बेहाल आक्रोशित रहवासियों ने अब तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थायी समाधान की मांग की है।