बलिया: रेपुरा की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की, सौंपा ज्ञापन
Ballia, Ballia | Jun 13, 2025 विकासखंड बेलहरी के रेपुरा ग्राम सभा की वर्षों पुरानी सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे नगर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर पत्रक सौंपा। समाजसेवी अजीत सिंह रोशन के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने एचएच 31 के नीरूपुर ढाले से रेपुरा होते हुए सुजानीपुर तक सड़क निर्माण की मांग की।