बलिया: बलिया जिला अस्पताल से हटाया जा रहा दिव्यांगजन केंद्र, सीएमएस ने दी जानकारी
Ballia, Ballia | Jun 13, 2025 जिला अस्पताल परिसर में वर्षों से निष्क्रिय पड़ा दिव्यांगजन प्रशिक्षण केंद्र को अब हटाया जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सीएमएस डा. सुजीत कुमार यादव ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग विभाग के कर्मचारियों द्वारा वार्ड को खाली कराया जा रहा है।