बलिया: जिला एवं सत्र न्यायालय में बदमाशों ने अधिवक्ताओं पर किया हमला, पांच वकील हुए घायल
Ballia, Ballia | Jun 13, 2025 जिला एवं सत्र न्यायालय में शुक्रवार की सुबह दस बजे बदमाशों ने अधिवक्ताओं पर हमला कर दिया। हमले में वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी राय समेत 5 वकील घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी राय अपने बस्ते पर जूनियर अधिवक्ताओं के साथ फाइलों पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान दर्जनों बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।