बलिया: भरथाव निवासी एक व्यक्ति ने अंजान महिला पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया, सुरक्षा की लगाई गुहार
Ballia, Ballia | Jun 13, 2025 ग्राम भरथाव निवासी शैलेश ठाकुर ने शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्थानीय मीडिया से वार्ता के दौरान एक अंजान महिला द्वारा उनकी संपत्ति हड़पने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कुछ पूर्व ग्रामीणों द्वारा पंचायत कर एक महिला को, जो दो छोटे बच्चों के साथ है, उनके घर में जबरन रखवा दिया गया। अब वह महिला वहां से जाने को तैयार नहीं हैं।