खजनी: सिकरीगंज थाने पर पंजी छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास के मुकदमे मे फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए रे5000 का पुरस्कार घोषित
गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाने पर अक्टूबर 2023 में एक पिता ने केस दर्ज कराया था। पिता का कहना था कि उनकी बेटी कॉलेज से निकलकर घर आ रही थी तभी रास्ते में घात लगाए बैठे धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव के निवासी गजानन साहनी के पुत्र पंकज उसके साथ छेड़छाड़ किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और युवक की तलाश कर रही थी।