बांका: बांका थाना में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के उद्देश्य से लोगों की समस्याएँ सुनी गईं
Banka, Banka | May 8, 2026 बिहार सरकार की पहल ‘निश्चय-3’ के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के उद्देश्य से आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे बांका सदर थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।इस दौरान थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं एसआई धर्मेंद्र कुमार ने थाना में पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।