करौं: करौं में बसकुप्पी हाई स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न
Karon, Deoghar | Jul 14, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बसकुप्पी हाई स्कूल में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे सरकारी योजना के तहत आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि गुलाम अशरफ उर्फ राजू ने छात्रों को साइकिल प्रदान की।