कन्नौज: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर 4 मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा
कन्नौज जिला कलेक्ट्रेट में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के द्वारा 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से सदर तहसीलदार की अनुपस्थित में न्यायिक कार्य न होने की बात और अन्य 3 मांग रखी गई है। अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार को संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया है।