बरेली: कैंट में 2 छात्रों ने ATM चोरी करने के लिए की कोशिश, सायरन बजने पर पुलिस ने पकड़ा
कैंट थाना क्षेत्र में दो लड़कों ने यूट्यूब पर एटीएम में से पैसे चोरी सीखकर एटीएम गुरुवार रात काट दिया। इस दौरान एटीएम में लगा सायरन तेजी से बजने लगा तभी आसपास के लोगों ने घटना देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता लगा कि एक युवक बीबीए का छात्र है और दूसरा आठवीं पास है।