बरेली: भोजीपुरा में बिरला धाम के पास 4 दिन से लापता बुजुर्ग महिला की अज्ञात वाहन से टक्कर होने पर हुई मौत
भोजीपुरा में बुजुर्ग महिला की अज्ञात वाहन से टक्कर में गुरुवार को मृत्यु हो गई है। मृतका फरीदना के पोते शाहरुख ने बताया दादी की मानसिक स्थिति पिछले लंबे समय से खराब चल रही थी। उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। वह चार दिन पहले घर से लापता थी। गुरुवार देर रात बिरला धाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।