बरेली: बिथरी चैनपुर में तमंचे के बल पर गांववालों को धमका रहा युवक, एफआईआर दर्ज
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के युवक ने गांव में तमंचे से लोगों को डरा धमका रहे युवक के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई है। आकाश ने बताया कि वह एक कामगार व्यक्ति है और घर जाने से डरता है, क्योंकि उसके गांव का कुनाल अपने हाथ मे तंमचा लेकर घूमता है। आरोपी के डर के कारण कोई शिकायत भी नहीं करता है। आकाश जैसे-तैसे आरोपी के तमंचे के साथ फोटो खीच ली।