बरेली: हरदोई के युवक को जंगल में ले जाकर 3 दोस्तों ने मारपीट कर किया घायल, जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हरदोई के घयल युवक की इलाज के दौरान गुरुवार शाम मृत्यु हो गई है। मृतक संदीप कुमार के भाई रामदीप ने बताया कि 19 मार्च को गांव के वीरेंद्र, भोले, मनोज कुमार उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे। बाद में पैसों पर गलत नियत रखते हुए जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते घायल अवस्था में घर के बाहर छोड़कर तीनों दोस्त फरार हो गए।