बरेली: भुता में बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से 2 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
भुता थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाइक के अनियंत्रित होकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चरन लाल ने बताया कि गुरुवार शाम वे साले देवेंद्र के साथ बाइक से देवचारा होली का सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और रास्ते में बाइक फिसल गई। बाइक के गिरने से वे खेत में लगे कटीले तारों में जा गिरे।