बरेली: शाही में बड़े भाई ने छोटे भाई से मेड़ को लेकर की मारपीट, पुलिस ने पीड़ित व उसकी बेटी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
शाही में बड़े भाई ने मेड़ को लेकर छोटे भाई से गुरुवार को अपने साथियों के साथ मारपीट की है। पीड़ित ओमकार ने बताया कि बड़े भाई छोटेलाल खेत की मेड को लेकर बेईमानी कर रहा था। इस बात का विरोध करने पर छोटेलाल ने अपने साथियों के साथ गुरुवार शाम उनसे मारपीट की। जिसमें ओमकार और उनकी बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी।