उदवंत नगर: एसपी के निर्देश पर उदवंतनगर क्षेत्र में चलाया गया स्पेशल ड्राइव, शराबियों के खिलाफ की गई कार्रवाई
भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देशानुसार उदवंत नगर थाना पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में स्पेशल ड्राइव चलाया गया। पुलिस टीम के द्वारा स्पेशल ड्राइव के तहत क्षेत्र में शराबियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है। इस दौरान दो शराबियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है।