उदवंत नगर: नीमा गांव में रस्सी से गला घोटकर विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर हत्या का आरोप
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में रस्सी से गला घोटकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के शरीर पर बाएं गाल के नीचे एवं गर्दन में काला रंग का निशान पाया गया है। जिसको लेकर परिजन द्वारा ससुराल वालों पर रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी रितेश कुमार की पत्नी थी।