उदवंत नगर: चकिया के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार दोस्त गंभीर रूप से जख्मी, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इसके बाद दोनों को उनके परिजनों के द्वारा इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वही जख्मी के द्वारा बताया गया कि मेरे दोस्त के घर वायरिंग का काम चल रहा था उसी का सामान लाने के लिए हम दोनों जा रहे थे।