उदवंत नगर: सखुआ कॉम्प्लेक्स के समीप जमीन कारोबारी को गोली मारने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने तेज की कार्रवाई
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सखुआ कॉम्प्लेक्स के समीप जमीन कारोबारी की गोली मारने के मामले में भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देशनुसार उदवंतनगर थाना पुलिस टीम के द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस टीम के द्वारा नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है।