उदवंत नगर: मल्थर गांव में करेंट की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह जख्मी, दो महीने पहले हुई थी शादी
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्थर गांव में करेंट की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया।जिसके बाद उनके परिजनों के द्वारा इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा देखकर इलाज किया जा रहा है । वहीं घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह मोटर का तार जोड़ रहा था इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया जिससे वह जख्मी हो गया है।