हसपुरा: टाल पंचायत के राम जीवन विगहा - बीबीपुर सहित विभिन्न टोलों में चापाकल बंद होने से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
हसपुरा प्रखंड के टाल पंचायत अंतर्गत रामजीवन विगहा - बीबीपुर सहित विभिन्न टोलों में सार्वजनिक जगहों पर चापाकल बंद है। जिसे लेकर रविवार को ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। पूर्व पंचायत समिति रामजीत राम ने कहा बंद चापाकल से सबसे अधिक परेशानी महादलित ,दलित सहित कमजोर वर्ग के साथ गंभीर समस्या बनी हुई है।