कटनी नगर: नगर निगम की कचरा गाड़ी का डाला उठने से सड़क पर कचरा बिखरा, घरों के मीटर व हाई वोल्टेज लाइन क्षतिग्रस्त
माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमार मोहल्ला रोड साइन नाथ रेजिडेंसी के के पास शनिवार रात करीब 10:00 बजे नगर निगम के कचरा वाहन का डाला अचानक उठने के कारण सड़क पर कचरा बिखर गया और यहां लोगों के घरों के पास लगे मीटर वायर भी उखड़ गए और हाई वोल्टेज वायर भी क्षतिग्रस्त हो गए जिसके कारण लोगों को खासा परेशान होना पड़ा पर्व के दौरान हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश था