बहराइच: बहराइच पहुंचे डीआईजी फायर सूर्यकांत त्रिपाठी ने फायर स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
बहराइच जिले में गुरुवार को DIG फायर सूर्य कान्त त्रिपाठी ने फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फायर स्टेशन की जर्जर बिल्डिंगों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएफओ विशाल अनुज गौड़ आदि मौजूद रहे। DIG फायर ने फायर स्टेशन की सुविधाओं और उपकरणों का भी निरीक्षण किया और उनकी गुणवत्ता को जांचा।