बहराइच: झिन्गहाघाट से कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है। जिसमें चोरी की चार मोटरसाइकिलों को पुलिस ने बरामद किया और इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर ने बताया कि अभियुक्त गणों को झिँगहाघाट से गिरफ्तार किया गया है, इसके बाद सभी को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।