बहराइच: जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यों के साथ डीएमओ ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में गुरुवार को अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान यू - डाइस और अपार आईडी की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएमओ ने गुरुवार शाम को बताया कि बैठक के दौरान मदरसों में आदर्श प्रशासनिक योजना के निर्माण के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।