बरेली: ट्रक ने मौसी-भांजे को कुचला, सड़क पर बिखरे शव के अंग; बरेली में भीषण हादसे से मचा हड़कंप
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मौसी-भांजे की मौत हो गई। अहलादपुर चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 22 वर्षीय देव पटेल और उसकी 32 वर्षीय मौसी नीलम पटेल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक दोनों को काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शरीर के अंग सड़क पर दूर जा गिरे और