मंझनपुर: कौशाम्बी में नहर की पुलिया से बाइक समेत नीचे गिरे युवक की मौत, ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के धाता रोड स्थित तन्नापर नहर की पुलिया के पास गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ससुराल से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे युवक की नहर में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान दिनेश पुत्र नथनलाल निवासी लहना, थाना करारी के रूप में हुई है।