मांझी: जय प्रभा सेतु पर लावारिस बैग और जूता बरामद , नदी में छलांग लगाने की चर्चा
Manjhi, Saran | Oct 16, 2026 यूपी बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले मांझी स्थित जय प्रभा सेतु पर शुक्रवार की सुबह लावारिस हालत में एक बैग और जूता मिलने से सनसनी फैल गई। बैग से मिले कागजात के और आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की पहचान बलिया जिला अंतर्गत डोकटी थाना क्षेत्र के डलन छपरा निवासी रामचंद्र यादव के 48 वर्षीय पुत्र भारत यादव के रूप हुई है।