पीरो: पिरो में बकरीद पर्व पर मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
Piro, Bhojpur | Jun 7, 2025 पिरो प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व मनाया। इस अवसर पर लोगों ने मस्जिदों एवं ईदगाहों में सुबह निर्धारित समय पर नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी।प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया