पीरो: डीएम के निर्देश पर पचरुखिया समेत सभी प्रखंडों के 20 महादलित टोलों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत कैंप लगाया गया
Piro, Bhojpur | Jun 7, 2025 भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों के 20 महादलित टोलों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष कैंपों का आयोजन किया गया।19 अप्रैल से निर्धारित रोस्टर के अनुसार अयोजित इस विशेष शिविर में सरकार के 22 विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कल कुल 1800 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें से 916 आवेदनों का समाधा