बाढ़: राजद के लोकप्रिय नेता का निधन, शोक में डूबा शहर
Barh, Patna | Apr 7, 2026 बाढ़ के लोकप्रिय मिलनसार एवं शानदार व्यक्तित्व के धनी राजद नेता नीलमणि सिंह कुंदन का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे बाढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मृत्यु हुई है।उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम लगभग 4 बजे बाढ़ उमानाथ के सती स्थान घाट पर कर दिया गया। इस दुखद खबर के बाद तमाम गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।