दमोह: अतिक्रमण हटाने गए CMO से धक्का-मुक्की, भड़के राजस्व अधिकारी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग
Damoh, Damoh | May 20, 2026 दमोह में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता के विरोध में बुधवार को राजस्व व नगर पालिका अधिकारी लामबंद हो गए। जिलेभर के एसडीएम, तहसीलदार और नगर पालिका अधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, जान से मारने की धमकी देने वालों पर कड़ी कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की।