लापुंग: रातू के राजमहल परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
Lapung, Ranchi | Sep 28, 2024 दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से हर्सोल्लास के साथ मनाने पर विचार विमर्श करने हेतु रातू प्रखंड शांति समिति की बैठक आज शनिवार चार बजे को रातू राजमहल परिसर में डीएसपी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में डीएसपी ने सदस्यों से दुर्गा पूजा महोत्सव में हर हालत में विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।