होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: श्रीकांत बनोठ ने संभागीय आयुक्त के रूप में आयुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया
सोमवार को नवागत संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ ने आयुक्त कार्यालय में नर्मदापुरम संभाग आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। बनोठ इससे पूर्व आयुक्त सहसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश थे। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ मु्लत; आंध्र प्रदेश से हैं तथा 2009 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है।