देहरादून में बरसात के मौसम में एच1एन1 स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर और स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में जांच की सुविधा, आईसीयू बेड, दवाएं, पीपीई किट और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने लोगों से लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करने, भीड़ से बचने और जरूरत पड़ने पर एन95 मास्क लगाने की अपील की है।