तिरोड़ी: मायॅल विश्राम गृह में विधायक ने खदान संचालकों से की बैठक, जल संकट और पर्यावरण संतुलन पर हुई चर्चा
मायॅल नगरी तिरोड़ी के विश्राम गृह में क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने तहसील क्षेत्र में संचालित मैंगनीज और डोलोमाइट खदानों के संचालकों के साथ दोपहर 03 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधायक ने खदान संचालकों से सीधे संवाद किया और क्षेत्र में उत्पन्न हो रहे जल संकट सहित अनेक जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अधिकारी भी उपस्थित रहे।