कानपुर: केशवपुरम में अपार्टमेंट की छत पर रावण दहन, बच्चों के रामलीला मंचन ने सबका दिल जीता
केशवपुरम के शिव कृपा अपार्टमेंट की छत पर बच्चों के द्वारा गुरुवार रात 8बजे रामलीला का मंचन करने के साथ ही रावण दहन किया गया।बच्चों के रामलीला मंचन ने सभी का दिल जीत लिया।छोटे-छोटे बच्चे बखूबी से अपने किरदार निभा रहे थे।अपार्टमेंट के लोगों का कहना है बच्चों से रामलीला के मंचन का उद्देश्य उन्हें अपनी संस्कृति,सभ्यता के प्रति जागरूक करना है।