नौगांव: सिल्वर सिटी में बारिश ने खोली विकास की पोल, कीचड़ और जलभराव से बेहाल रहवासी, दशक बाद भी सड़क, नाली, पेयजल सुविधाएं अधूरी
नौगांव के छतरपुर रोड स्थित वार्ड क्रमांक 4 की सिल्वर सिटी कॉलोनी में बारिश के बाद रहवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कॉलोनी की सड़कों पर कीचड़ और जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को घरों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों के मुताबिक करीब 10 साल पहले कॉलोनी में लगभग 300 प्लॉट काटे गए थ