बांका: सेमेस्टर-5 के छात्रों को अनुपस्थित दिखाने पर हंगामा, अभाविप ने पीबीएस कॉलेज में ज्ञापन सौंपा
Banka, Banka | Apr 18, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पीबीएस कॉलेज इकाई के अध्यक्ष वंश मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर एक बजे एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से मुलाकात कर स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्रों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।